27.8 C
Panipat
September 25, 2026
Voice Of Panipat
Business

स्कॉर्पियो के होश उड़ाने मार्केट में आ रही है नई 7-सीटर गाड़ी, देखें अध्भुत फीचर्स

7 सीटर कारों की बात की जाए तो आजकल कई गाड़ियां लाइन में हैं, लेकिन महिंद्रा की स्कॉर्पियो अपनी खास जगह बनाए हुए है, लेकिन अब इसको टक्कर देने के लिए निसान ने तैयारी कर दी है। जल्द ही निसान अपनी नई 7 सीटर गाड़ी लेकर आ रहा है। माना जा रहा है कि यह गाड़ी स्कॉर्पियो को कड़ी टक्कर देगी।

दरअसल निसान का विश्वास आज भी लोगों में बना हुआ है। ऐसे में निसान द्वारा ग्रेवाइट और टेकटॉन लांच करने के बाद इसका लाभ भी कंपनी को मिला है। क्योंकि निसान कंपनी की सेल में काफी उछाल आया। इसी से प्रेरित होकर अब निसान द्वारा यूएसवी सेग्मेंट में एक और कार अपने पोर्टफोलियो में जोड़ी जा रही है। अब निसान 7-सीटर एसयूवी को बाजार में उतार रहा है।

टेस्ट ड्रइाव में दिखी झलक
निसान की नई 7 सीटर एसयूवी की झलक हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्ट के दौरन देखी गई है। निसान की यह नई 7-सीटर कार टेकटॉन के रूप में आ रही है। या यूं कहें कि नई कार वर्तमान में चल रही टेकटॉन का अपग्रेड वर्नज हाेने वाली है।

5-सीटर टेकटॉन से अलग लुक
माना जा रहा है कि वर्तमान 5 सीटर टेकटॉन को अपडेट कर नई 7 सीटर कार तैयार की जाएगी।
अब इस नई कार फ्रंट और रियर लाइटिंग सिग्नेचर भी स्पॉट कर दिया गया है। ऐसे में नई कार 5-सीटर टेकटॉन से अलग लुक में रहनेगी। आने वाले दिनों में इसकी लांचिंग की जानकारी सामने आ सकती हैं।

टेकटॉन से बाजार में उछाल
दरअसल टेकटॉन की लांचिंग के बाद भारतीय कार बाजार में निसान की भागेदारी बढ़ी है। यह कार इसी साल जुलाई में लांच हुई थी। इसके बाद निसान की सेल में अगस्त में जुलाई कम हुई है. लेकिन पिछले साल के अगस्त के मुकाबले कंपनी की सेल अधिक हुई है। अब माना जा रहा है कि 7-सीटर एसयूवी के आने से कंपनी की सेल में वृद्धि हो सकती है।

कैसा होगा निसान टेकटॉन का डिजाइन
निसान की नई आने वाली 7-सीटर एसयूवी का लुक कुछ अलग हो सकता है। इसमें मुख्य बदलाव रियर एलईडी टेल लाइट मिलने जा रहा है। वर्तमान में आ रही सी-शेप्ड लाइट्स की जगह पर बूमरैंग टाइप की लाइट दी जाएंगी। यह लाइट जो नीचे की ओर बढ़ती हैं। साथ ही दोनों ओर की टेल लाइट्स को जोड़ता हुआ एक एलईडी लाइट बार भी इस गाड़ी में दिया जाएगा। साथ ही यह कार बाेल्ड लुक के साथ आने वाली है।

नई 7 सीटर टेकटॉन को वर्तमान 5 सीटर गाड़ी से करीब 300 एमएम बडा रखा जाएगा। साथ ही फ्रंट में टेकटॉन जैसे ही इन्वर्टेड एल शेप्ड एलईडी डीआरएल्स और एलईडी रिफ्लेक्टर रहने वाले हैं। इसके अलावा फ्रंट में नई ग्रिल, रिडिजाइन बंपर के साथ नए एलिमेंट्स भी जोड़े जाएंगे।

कैसा होगा इंजन
नई 7 सीटर टेकटॉन के इंजन की बात की जाए तो इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की जगह पर 1.3 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। हालांकि माना जा रहा है कि 1.8 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सेटअप भी इस गाड़ी की विशेषता हो सकता है।

Related posts

पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम, हर दिन बन रहा नया रिकॉर्ड

Voice of Panipat

इस बैंक ने घटाई बचत खाते की ब्याज दरें, पढिए कितना मिलेगा इंट्रेस्ट

Voice of Panipat

देश में 5 दिन बैंक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर! फटाफट निपटा ले जरूरी काम

Sahab Ram

Leave a Comment