September 25, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

नई अनाज मंडी गोहाना में धान की आवक हुई तेज, मूलभूत सुविधाएं अब तक पड़ी हैं अधूरी

Sonipat News: सोनीपत जिले की नई अनाज मंडी गोहाना में धान की आवक तेज हो गई है। गोहाना शहर की नई अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने के बावजूद मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाएं अधूरी हैं। स्थिति यह है कि सीजन शुरू होने के बावजूद न तो सड़कों का पैचवर्क हुआ है और न ही परिसर में पूरी तरह से सफाई हो पाई है। इसके चलते आगामी दिनों में धान की आवक बढ़ने और यहां की व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर किसानों की परेशानी बढ़ेगी।

गोहाना उपमंडल में हर साल होती है करीब 1.47 लाख एकड़ में धान की रोपाई-बिजाई

सोनीपत जिले के गोहाना उपमंडल में हर साल करीब 1.47 लाख एकड़ में धान की रोपाई-बिजाई होती है। किसान 1509, पीआर, डीबी, शरबती और बासमती किस्म धान की खेती करते हैं। अब फसल पकने के बाद किसान धान को लेकर नई अनाज मंडी में आने लगे हैं। अब तक मंडी में बीस हजार क्विंटल से अधिक धान की आवक हो चुकी है। जल्द ही आवक हर रोज 70 हजार क्विंटल से अधिक पहुंच जाएगी। इसके बावजूद मंडी परिसर में सड़कों व अन्य व्यवस्थाएं पूरी नहीं हुई हैं।

Related posts

HARYANA सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी का चुनाव 19 जनवरी को, नॉमिनेशन की प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू

Voice of Panipat

दूसरे दिन GOLD के साथ हुई भारत की शुरुआत, जानें अब तक देश को कितने MEDALS मिले

Voice of Panipat

शिक्षण व्यवस्था में CM सरकार का एक और बड़ा कदम, प्राइमरी टीचर्स की अंतरजिला स्थानांतरण प्रक्रिया हुई पूरी

Voice of Panipat

Leave a Comment