September 24, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

हरियाणा में किसानों को अब नहीं जलानी पड़ेगी धान की पराली, सरकार करेगी खरीद

HARYANA NEWS : हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि सरकार अब पराली कि खरीद करने वाली है। जिससे एक वातावरण शुद्ध रहेगा साथ ही किसानो का खेत बिना किसी फाइन के साफ हो जायगा।

बता दे कि प्रदेश में अक्सर देखा जाता है कि धान कि कटाई के बाद किसान खेतो में पराली जलाते है तो हरियाणा दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में काले धुवें के गुबार उड़ने शरू हो जाते है।

जिससे वाहन चालकों के साथ साथ आमजन को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इन सब से निजात दिलाने के लिए सरकार ने यह बड़ा फेंसला लिया है।

सरकार ने कि रणनीति तैयार

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा सरकार ने आगामी धान कटाई सीजन में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तीन स्तरीय रणनीति तैयार की है।

सरकार कहाँ करेगी प्रयोग

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस पारली का सरकार क्या करने वाली है ? बता दे कि सरकार ने करीब 45 एलएमटी पराली का इन-सीटू प्रबंधन, 10 एलएमटी का पशु चारे के रूप में इस्तेमाल और करीब 25 एलएमटी पराली को खेतों से बाहर निकालकर एक्स-सीटू प्रबंधन के तहत औद्योगिक उपयोग में लाने का लक्ष्य रखा है।

80 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) पराली

कहीं इस बार करीब 80 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) पराली पैदा होने का अनुमान है। इसमें बासमती से 21 एलएमटी से अधिक और गैर-बासमती धान से 58 एलएमटी से अधिक पराली निकलने की संभावना है।

Related posts

बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने में पुलिसकर्मियो को SP ने किया सम्मानित

Voice of Panipat

धूल-मिट्टी से हो रहे है परेशान तो इन आयुर्वेदिक उपायों से पाएं राहत

Voice of Panipat

HARYANA:- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, 4 साल पहले हुई थी शादी

Voice of Panipat

Leave a Comment