September 23, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के HKRN कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, नई वेतन दरें लागू

हरियाणा के HKRN कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, नई वेतन दरें लागू

HKRN Salary Hike : हरियाणा में विभिन्न विभागों में कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लगे हुए कर्मचारियों को सरकार द्वारा बड़ तोहफा दिया है। सरकार द्वारा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वेतन की बढ़ी हुई दर एक जुलाई 2026 से लागू होंगे। ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई माह का एरियर भी उनको सितंबर माह के वेतन के साथ मिलने वाला है। निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पांच सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत सरकारी अस्पताल, तहसील, कृषि विभाग, बिजली निगम सहित विभिन्न विभागों में हजारों कर्मचारी तैनात है। उनकी लगातार वेतन वृद्धि की मांग की जा रही थी। हालांकि पहले यह कर्मचारी ठेकेदार के माध्यम से लगे हुए थे, लेकिन बाद में सरकार ने इनको हरियाणा रोजगार कौशल निगम में ले आए।

संशोधित दरें एक जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। सरकार की नई वेतन दरों का लाभ स्तर-I से स्तर-III तक के कर्मचारियों को मिलेगा। वेतन की राशि कर्मचारी के अनुभव व उसके जिले की श्रेणी के आधार पर तयर किए गए है। निगम ने संशोधित दरें जारी करते हुए अपने सूचना प्रौद्योगिकी प्रभाग को इन्हें लागू करने के निर्देश दिए हैं।

ये आदेश राज्य सरकार की मंजूरी और वित्त विभाग की सहमति के आधार पर जारी किए गए हैं। इनमें अनुभव के तीन स्तरों शून्य से पांच वर्ष, पांच से दस वर्ष और दस वर्ष से अधिक के अनुसार अलग-अलग मजदूरी तय की गई है।

कौशल रोजगार निगम के श्रेणी-I जिलों में संशोधित मजदूरी

कौशल रोजगार निगम की नई दरों को जलिे की श्रेणी के हिसाब से की गई है। इसमें श्रेणी -I जिलों में स्तर-I के कर्मचारियों को शून्य से पांच वर्ष के अनुभव पर 21,735 रुपये वेतन मिलेगा। पांच से दस वर्ष के अनुभव पर 22,822 रुपये वेतन मिलेगा। दस वर्ष से अधिक अनुभव पर 26,311 रुपये वेतन मिलेगा। स्तर-II के में इसमें 25,230, 26,492 और 30,148 रुपये वेतन मिलेगा। स्तर-III के कर्मचारियों की बात की जाए तो उनको 27,615, 28,996 और 33,133 रुपये वेतन मिलेगा।

श्रेणी 11 के श्रेणियों के लिए नई दरें

कौशल रोजगार निगम की तरफ से श्रेणी -II जिलों में वेतन का निधारित कर दिया है। इसमें स्तर -I के कर्मचारियों को 19,323, 20,289 और 22,506 रुपये वेतन दिया जाएगा। इसी तरह स्तर-II के कर्मचारियों को 23,100, 24,255 और 26,916 रुपये वेतन दिया जाएगा। स्तर-III के कर्मचारियों की बात की जाए तो उनको 26,040, 27,342 और 30,359 रुपये वेतन दिया जाएगा।

जबकि श्रेणी-III जिलों में स्तर-I के कर्मचारियों को 18,113, 19,019 और 21,330 रुपये वेतन दिया जाएगा। स्तर-II को 21,478, 22,552 और 25,126 रुपये तथा स्तर-III को 24,938, 26,184 और 29,122 रुपये वेतन दिया जाएगा।

Related posts

धनतेरस पर सोना- चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त जानिए  

Voice of Panipat

पानीपत पुलिस का नशे के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान

Voice of Panipat

कार और ट्रक की टक्कर से, Haryana के 2 युवकों की अमेरिका में मौ# त

Voice of Panipat

Leave a Comment