26.3 C
Panipat
September 18, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा का यह शहर बनेगा ‘सुपर सिटी’; आसपास लगते दर्जनों गांवों पर जमकर बरसेगा पैसा

हरियाणा का यह शहर बनेगा ‘सुपर सिटी'; आसपास लगते दर्जनों गांवों पर जमकर बरसेगा पैसा

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा एक शहर को सुपर सिटी बनाने की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा सोनीपत जिले के खरखोदा शहर को सुपर सिटी बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की ओर से जारी गजट अधिसूचना में खरखौदा को ‘सुपर सिटी’ बनाने की घोषणा की गई है। इतना ही नहीं इस शहर के आसपास के बड़े क्षेत्र को हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास व विनियमन अधिनियम के तहत शहरी क्षेत्र घोषित किया गया है। खरखोदा जैसे छोटे शहर के लिए सरकार का यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार की इस कदम से प्रदेश की हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तो खुलेंगे ही खुलेंगे साथ ही साथ औद्योगिक दृष्टि से भी इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खरखौदा के आसपास लगते दर्जनों गांव पर जमकर बरसेगा पैसा

सोनीपत में खरखौदा के शहरी विस्तार को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदम से आने वाले समय में दर्जनों गांव की चांदी होने वाली है। सूत्रों की मैंने तो सरकार की इस कदम से खरखोदा शहर के आसपास लगते एक दर्जन से अधिक गांवों में आने वाले समय में जमकर पैसा बरसेगा। यह बात हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि सरकार द्वारा खरखोदा को सुपर सिटी बनाने के साथ-साथ शहर के आसपास लगते सिलाना, सेहरी, खांडा और सीसाना गांव सहित खरखौदा नगरपालिका की चारों ओर पांच किलोमीटर की परिधि में पहले से घोषित शहरी क्षेत्र को भी इस हिस्से में शामिल किया गया है।

सरकार द्वारा जारी की गई नई अधिसूचना के बाद अब खरखोदा शहर के आसपास के गांवों और राजस्व क्षेत्रों को भी सुपर सिटी योजना में शामिल किया गया है। जिसके चलते आने वाले समय में इस क्षेत्र में तेज गति से विकास होने का अनुमान है। वहीं दूसरी तरफ सरकार की इस कदम को युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खोलने के रूप में भी देखा जा रहा है।

Related posts

पहले मां की हत्या, फिर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Voice of Panipat

1 जनवरी से बदल जाएंगे ये नियम, अभी पढ़िए जरुर

Voice of Panipat

PANIPAT पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान, ऐसे बचे साइबर ठगी से

Voice of Panipat

Leave a Comment