Haryana Weather update : हरियाणा में मौसम ने एकबार फिर से करवट ले ली है। देर रात अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला जिससे बारिश के साथ ओलावर्ष्टि भी देखने को मिली ।
पिछले 24 घंटों में मौसम
पिछले 24 घंटों की बात करें तो मौसम में हल्की नमि देखने को मिल रही है। वहीँ रात को तापमान में गिरावट जबकि दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है।

राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। मौसम विभाग की माने तो राज्य में हर साल के तुलना में इस साल बेहद कम बारिश हुई है। हर साल की तुलना में इस साल 25 परसेंट कम बारिश दर्ज की गई है।
देर रात कई जिलों में तूफानी बारिश
हरियाणा के सिरसा, हिसार समेत कई जिलों में अचानक देर रात मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। बदलते मौसम के साथ तेज बारिश हवाओं ने किसानों की चिंता बड़ा दी है। बता दे की राजस्थान की सीमावर्ती कुछ इलाकों में बारिश के साथ हल्की ओलावर्ष्टि देखने को मिली है जिससे किसानों की फसलों को भी नुकशान पहुंचा है।
आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मैप द्वारा समझें आज कहाँ कहाँ होगी बारिश



