September 16, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Crime

हरियाणवीं सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी लेने वाला युवक गिरफ्तार,  पुछताछ में किया ये बड़ा खुलासा

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी लेने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते 26 अगस्त को हरियाणवीं सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद भूपेंद्र ढींगरा नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था और इस हत्या की जिम्मेदारी ली। अब यूपी पुलिस ने उसे कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित होटल से अरेस्ट किया है।

सिंगर की हत्या के बाद युवक ने डाला था पोस्ट

पुलिस के मुताबिक भूपेंद्र ढींगरा गुरुग्राम की कृष्ण कॉलोनी का रहने वाला है। 26 अगस्त को अंकित बालियान की हत्या के बाद भूपेंद्र ढींगरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- “अंकित ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। उसे गंदी-गंदी गालियां दी थीं। इसी का बदला लेने के लिए उसने अंकित की हत्या कराई। यह हत्या दिनदहाड़े हुई और कोई उसे बचाने या रोकने के लिए सामने नहीं आया”।

पुछताछ में आरोपी ने किया ये बड़ा खुलासा

इसके बाद भूपेंद्र ने लगातार अंकित बालियान को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो डाले। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम भूपेंद्र के पीछे लगाई और आज बुधवार उसे बेंगलुरू के एक होटल से अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर मशहूर होना चाहता था। उसने कहा कि चर्चित आपराधिक घटनाओं से जुड़ी पोस्ट तेजी से वायरल होती हैं। इसी वजह से उसने फॉलोअर्स और लाइक बढ़ाने के लिए अंकित बालियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो बना दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दो शूटर का एनकाउंटर, दो की तलाश जारी

26 अगस्त को शामली के नालापटरी स्थित फिटनेस जिम से बाहर निकलते समय अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को चार हथियारबंद बदमाशों ने अंजाम दिया था। शामली पुलिस ने हत्याकांड के पांच दिन बाद ही मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपये के इनामी दो शार्प शूटर मोहित और सुमित मारे गिराए थे। वहीं दो अन्य शूटर सत्यम कादियान और आर्यन संधु की पांच राज्यों में तलाश जारी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

एटीएम बूथ से बैटरी चोरी करने वाले 3 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर आई पानीपत पुलिस

Voice of Panipat

डेयरी संचालक के साथ मारपिटाई करने व उसके भतीजे पर पिस्तौल से गोली चला जांनलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, 23 हजार रूपए बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment