September 16, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Gogamedi Special Bus : गोगामेड़ी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज चलाएगा स्पेशल बस

Gogamedi Special Bus गोगामेड़ी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज चलाएगा स्पेशल बस

गोगामेड़ी मेला पर हरियाणा से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए जाते है। हरियाणा के श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो, इसके लिए हरियाणा रोडवेज की तरफ से स्पेशल बस चलाने की घोषणा की है। इसके लिए हिसार बस स्टैंड से गोगामेड़ी तक 20 स्पेशल बस चलाने का निर्णय लिया है।

इससे दूसरे जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। इन दिनों गोगामेड़ी की तरफ जाने वाली ट्रेन फूल चल रही है। इसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानी आ रही है। इसको देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने स्पेशल बस चलाने का निर्णय लिया है। हिसार रोडवेज बस स्टैंड से वीरवार यानी 17 सितंबर से गोगामेड़ी के लिए हिसार से 20 स्पेशल बसें चलेंगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देशाते हुए रोडवेज ने तैयारियां कर ली हैं।

बसों को सामान्य बस स्टैंड के बूथ की बजाय मेन बस स्टैंड के पीछे स्थित कार पार्किंग एरिया से चलाया जाएगा। स्पेशल बसों के संचालन को देखते हुए पार्किंग एरिया को खाली कराया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को बस पकड़ने में परेशानी न हो और बसों को खड़ा करने तथा यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके।

रोडवेज डीआई श्रवण कुमार ने बताया कि गोगामेड़ी के लिए 17 से 22 सितंबर तक स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज की ओर से 20 बसों का परमिट लिया गया है। हिसार से गोगामेड़ी जाने वाले यात्रियों को बस में सफर के लिए 90 रुपए किराया देना होगा।

हरियाणा रोडवेज के इस फैसले से हजारों यात्रियों को लाभ मिलने वाला है। इन बसों को बस स्टैंड से गोगामेड़ी की सवारी पूरी होते ही रवाना किया जाएगा। यह बस जहां हिसार से गोगामेड़ी यात्रियों को लेकर जाएगी, वहीं गोगामेड़ी से वापसी में भी यात्रियों को लेकर आएगी। आपको बता दे कि गोगामेड़ी के लिए पहली भी बस चलती है, लेकिन उनकी संख्या कम है।

Related posts

हरियाणा में 90 लाख के डोडापोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार, ट्रक में छुपाए थे 22 कट्टे

Sahab Ram

गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम मे आतिशबाजी से बिदके घोड़े, रेलिंग फांदकर घुसे लोगों के बीच

Voice of Panipat

खाली पेट इन फलों का जूस पीना हर तरह से है फायदेमंद

Voice of Panipat

Leave a Comment