33.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में 90 लाख के डोडापोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार, ट्रक में छुपाए थे 22 कट्टे

हरियाणा के कैथल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां गांव मोहना क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने एक ट्रक से 488 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 90 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।

भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद

इस पर अधिक जानकारी देते हुए SDU प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि यूनिट से ASI जसबीर सिंह की टीम अपराधों की रोकथाम के संबंध में गश्त पर थी।  इस दौरान सूचनी मिली कि NH-152D पर नारनौल की तरफ से आ रहे एक लाल रंग ट्रक में भारी मात्रा में डोडा पोस्त रखा हुआ है।

ग्लूकोज के डिब्बों के पीछे रखे थे कट्टे

सूचना मिलते ही पुलिस ने मोहना टोल से अम्बाला की तरफ नाकाबंदी शुरू कर दी और ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में ग्लूकोज के डिब्बे लदे हुए दिखाई दिए। इन ग्लूकोज के डिब्बों के   पीछे काले रंग के कट्टों में डोडापोस्ट रखा हुआ था।

22 कट्टो से 488 किलो डोडा पोस्त बरामद

पुलिस की टीम ने ट्रक से कुल 22 कट्टे डोडापोस्त के बरामद किए। जिनमें 488.600 किलो डोडा पोस्त था। इसकी कीमत लगभग 90 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान गांव सफदरपुर जिला पटियाला, हाल राजपुरा पंजाब निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पुछताछ में जुटी है।

Related posts

मृत घोषित कर रात भर मुर्दों के बीच रखा शव, पत्नी ने सीने पर रखा हाथ तो जीवित निकला व्यक्ति, पढ़िए कहां का है ये मामला

Voice of Panipat

PANIPAT मे बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 5 बाइक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

दाद बन गया पोती का दुश्मन, पानीपत की घटना हैरान करने वाली

Voice of Panipat