हरियाणा में इस बार मानसून कमजोर होने के कारण कम बारिश हुई है। इसके कारण धान उत्पादन करने वाले किसानों को बारिश का इंतजार करते रहे है। बारिश कम होने के कारण कई जिलों में अब भी धान की फसल पूरी तरह से फलफूल नहीं पाई है। लेकिन मौसम विभाग की तरफ से इन किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई का समय आ चुका है, लेकिन मानसून विदाई होने से पहले हरियाणा में झमाझम बारिश करने वाली है। मौसम विभाग हिसार के अनुसार नया विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। ऐसे में इस विक्षोभ से हरियाणा में मौसम परिवर्तन होने वाला है।
मौसम में बदलाव 16 सितंबर रात से होने वाला है और इसका असर 19 सितंबर तक रहने वाला है। इसके बाद मानसून विदाई ले लेगी, लेकिन कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस समय बारिश होती है तो इसका सीधा तौर पर धान की खेती करने वाले किसानों को सीधा लाभ मिलने वाला है।
हरियाणा-एनसीआर में दक्षिणी पूर्वी मानसून हवाओं से बादलों की आवाजाही से मौसम परिवर्तनशील बना है। सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दक्षिणी पूर्वी हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं छिट-पुट खंड बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।
हिसार का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। मानसून का अन्तिम चरण और मानसून की विदाई तकरीबन तय है पस्तु वापिसी से पहले हरियाणा-एनसीआर में एक बार मानसून बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही, उसके बाद 19 सितंबर के बाद मानसून की विदाई की सम्भावना बन रही है।
आज रात से बदलेगा मौसम
उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पर 16 सितंबर रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मानसून एक्सिस और पश्चिमी विक्षोभ के इंटरेक्शन मिलन से 16 सितंबर की रात से 19 सितंबर के दौरान मौसम में बदलाव और बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

