New Fourlane Bypass Jind: हरियाणा प्रदेश में जींद शहर की आने वाले दिनों में किस्मत बदल जाएगी। यह बात हम इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि हाल ही में देश के केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जींद शहर में ट्रैफिक की समस्या के समाधान और शहर के विकास हेतु नए फोरलेन बाईपास के निर्माण की मंजूरी दे दी है। इस बाईपास के निकलने से शहर वासियों को ट्रैफिक की समस्या से निजात तो मिलेगा ही मिलेगा साथ ही साथ जींद की पश्चिम दिशा में बसे गांवों के किसानों को भी उनकी जमीनों की मुंह मांगी कीमत मिलेगी। बता दें कि जींद शहर के इस बाईपास के निर्माण हेतु कई वर्षों से लोगों द्वारा मांग की जा रही है। पिछली सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला द्वारा भी इस बाईपास के निर्माण की घोषणा की गई थी। अभी वर्तमान में डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिढ्ढा द्वारा इस हाइवे के निर्माण हेतु केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नवीन गडकरी जी से मांग की गई थी इसके बाद केंद्रीय मंत्री द्वारा इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी गई है।
हांसी, रोहतक और बरवाला शहर से कनेक्टिविटी होगी मजबूत
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य के पांच बड़े शहरों में नए बाईपास (New Fourlane Bypass) बनाने की घोषणा की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणा के तहत हिसार बाईपास, कुरुक्षेत्र बाईपास, नारनौल सिटी बाईपास, जींद बाईपास और सोहना-पलवल बाईपास के निर्माण की मंजूरी दी गई है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जींद में करोड़ों रुपए की लागत से बनने जा रहे बाईपास से जींद शहर की हिसार और रोहतक सहित बरवाला, हांसी, नारनौंद और नरवाना व उचाना से कनेक्टिविटी पहले से बेहतर हो जाएगी। इस फोरलेन बाईपास के निर्माण से जींद शहर में विकास भी तेज गति से रफ्तार पकड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ नया बाईपास निकलने से जींद शहर के लोगों के लिए रोजगार के भी नए अवसर उत्पन्न होंगे। यह बाईपास जींद शहर की दूसरे बड़े शहरों से कनेक्टिविटी तो बेहतर करेगा ही करेगा साथ ही साथ आसपास लगते दर्जनों गांव के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न करेगा। (New Fourlane Bypass)

