September 16, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, दोनों घायल

हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई। यहां मवई गांव के पास नहर किनारे अपराधियों ने क्राइम ब्रांच की टीम फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्या है मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार गांव मवई नहर किनारे रात को करीब ढाई से 3 बजे क्राइम ब्रांच बीपीटीपी और क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने यह कार्रवाई की है।  बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के क्राइम ब्रांच बीपीटीपी और क्राइम ब्रांच टीम इलाके में गश्त कर रही थी।

इसी दौरान दिल्ली निवासी बदमाश सोनू और राहुल काले रंग की स्पलैंडर बाइक पर सवार होकर नहर किनारे जा रहे थे। तभी पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

मुठभेड़ में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से एक दर्जन से ज्यादा राउंड ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी और वह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज है। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जिन्हें चोट आई हैं, हालांकि पुलिसकर्मी सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

सर्दी-जुकाम से रहना चाहते हैं दूर, तो आज ही डाइट में शामिल करें Immunity बढ़ाने वाले ये फूड्स

Voice of Panipat

बीते दिन की धूप के बाद,बूंदाबांदी से एक तरफ धूंध हटी तो ठिठुरन भी बढ़ी

Voice of Panipat

नशे की लत ने बनाया BIKE चोर, चोरी की BIKE सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment