31.4 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के इन 2 स्टेशनों पर बनेंगे शॉपिंग मॉल, यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा

हरियाणा के गुरुग्राम वासियों के लिए अच्छी खबर है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दो स्टेशनों के पास 4-4 एकड़ में शॉपिंग मॉल बनाने की योजना है। इसको लेकर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने तैयारियां शुरू कर दी है।

मेट्रो स्टेशनों के पास शॉपिंग मॉल बनाने के लिए GMRL ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। स्टेशनों के पास बनने वाले इन दोनों मॉल के लिए करीब चार-चार एकड़ जमीन की जरूरत है। इसलिए GMRL ने HSVP से जमीन की मांग की है।

इन दो स्टेशनों पर बनेंगे मॉल

मिली जानकारी के अनुसार पहला शॉपिंग मॉल द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-101 में बनने वाले मेट्रो स्टेशन के पास बनाया जा सकता है। स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार के पास शॉपिंग मॉल का निर्माण प्रस्तावित है।

जबकि दूसरा शॉपिंग मॉल उद्योग विहार फेज-6 में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के पास बनाने की योजना है। इससे मेट्रो से आने-जाने वाले लोगों को खरीदारी के साथ पार्किंग की सुविधा भी मिल सकेगी।

बताया जा रहा है कि उद्योग विहार फेज-6 में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के आसपास HSVP की कुछ खाली जमीन है। GMRL ने इसमें से करीब 4 एकड़ जमीन HSVP से मॉल बनाने के लिए मांगी है। इन मेट्रो स्टेशनों के आसपास फिलहाल कोई मॉल मौजूद नहीं है।

अगर मेट्रो स्टेशन के पास शॉपिंग मॉल बनते है तो इससे मेट्रो के यात्रियों को ही नहीं बल्कि सेक्टर-10, सेक्टर-10ए, सरस्वती एंक्लेव, कादीपुर, गाड़ौली और आसपास की कॉलोनियों और गांवों में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा।

Related posts

परिवहन मंत्री खुद सड़क पर उतरे, अवैध रूप से दौड़ रही 6 बसों समेत 10 वाहनों को जब्त करवाया

Voice of Panipat

राहुल गांधी को फेसबुक का नोटिस, वीडियो तुरंत हटाने के लिए कहा

Voice of Panipat

PANIPAT:- सड़क किनारे रुकी गाड़ी में मारी टक्कर, हाल पूछने के बहाने अड़ाई पिस्तौल, युवक कार लेकर फरार

Voice of Panipat

Leave a Comment