September 3, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में आमजन तक पहुंचेगा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, एक महीने चलेगा सेवा संकल्प अभियान

हरियाणा में आमजन तक कल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक और अच्छी पहल करते हुए सूबे की नायब सैनी सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की समर्पित जनसेवा और परिवर्तनकारी सुशासन मुहैया करवाने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाया जाएगा।

आमजन को मिलेगा फायदा

एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना, पात्र नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा सरकारी सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को समन्वित, समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने बताया कि समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का पारदर्शिता से लाभ मिलता रहें, इसके लिए निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हेड कांस्टेबल को वाहन ने कुचला ..ड्राइवर फरार!

Voice of Panipat

PANIPAT:- 29 अक्टूबर को शिवाजी स्टेडियम में होने जा रही है रन फॉर यूनिटी दौड़ेंगे

Voice of Panipat

मुख्यमंत्री ने की HPPC और HPWPC की बैठक की अध्यक्षता, नेगोसिएशन के बाद करोड़ों रुपये की हुई बचत

Voice of Panipat

Leave a Comment