34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

खुशखबरी: फतेहाबाद की दो बेटियों ने दिलाया सोना जीतने का भरोसा, एशियन गेम्स में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

Two daughters from Fatehabad promise gold

खेल और खिलाड़ियों की बदौलत देश-दुनिया में अपनी विशेष पहचान स्थापित कर चुका हरियाणा आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। ओलम्पिक खेलों से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स हो या फिर एशियाई खेलों की बात करें तो यहां के खिलाड़ी पूरे देश के खिलाड़ियों से ज्यादा पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते आ रहे हैं। अब सभी को एशियन खेलों का इंतजार है जहां हरियाणा से बहुत से खिलाड़ी विभिन्न इवेंट में भाग लेकर पदक जीतते हुए विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करेंगे।

फतेहाबाद की दो बेटियां दिखाएगी दमखम

जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले एशियन खेलों में भारतीय दल से पदक जीतने की उम्मीद रहेगी। इन खेलों में फतेहाबाद जिले की दो बेटियां एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। गांव बैजलपुर की पूजा ओला 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ तथा गांव बोस्ती की पूजा ऊंची कूद इवेंट में अपना दमखम दिखाएंगी। दोनों ही खिलाड़ियों से देशवासियों को पदक जीतने की पूरी उम्मीद रहेगी।

दोनों खिलाड़ियों ने दिया पदक का भरोसा

दोनों महिला खिलाडियों ने बताया कि एशियन गेम्स के लिए निरंतर कड़ी मेहनत और अनुशासन से प्रशिक्षण हासिल किया जा रहा है। दोनों ही खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करते हुए पदक जीतने का भरोसा दिलाया है। वहीं, दोनों ही बेटियों के एशियन गेम्स में चयनित होने पर जिलावासियों में खुशी की लहर बनी हुई है।

Related posts

इस दिन रहेगा देशभर में किसानों का भारत बंद, पढिए क्या रहेगा बंद और खुला.

Voice of Panipat

Panipat में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से विवाहिता लापता

Voice of Panipat

पानीपत:- ये कैसा शौक, जिसने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

Voice of Panipat

Leave a Comment