September 7, 2026
Voice Of Panipat
INFORMATIVE

QR कोड स्कैन करते ही न करें पेमेंट, एक पल में गंवा बैठेंगे जिंदगी भर की कमाई

आज के डिजिटल दौर में QR Code का इस्तेमाल भुगतान, खरीदारी, बिल भुगतान और विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं के लिए तेजी से बढ़ रहा है। साइबर ठग इसी सुविधा का फायदा उठाकर लोगों को फर्जी QR Code भेजकर या दिखाकर उनके बैंक खाते से पैसे निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन ने आमजन को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी QR Code को आंख बंद करके Scan न करें। बिना सत्यापन किया गया एक Scan आपके बैंक खाते को खाली कर सकता है। QR Code Scan करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वह किस उद्देश्य से दिया गया है और किस व्यक्ति/संस्था से संबंधित है।

QR Code से ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

पैसे प्राप्त करने के लिए QR Code Scan करने की आवश्यकता नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति पैसे भेजने के नाम पर आपसे QR Code Scan करने को कहता है तो सावधान हो जाएं।

अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए QR Code को Scan न करें। WhatsApp, Telegram, SMS या सोशल मीडिया पर मिले संदिग्ध QR Code से दूरी बनाए रखें।

QR Code Scan करने के बाद यदि UPI PIN मांगा जाए तो तुरंत रुक जाएं। UPI PIN केवल भुगतान करने के लिए आवश्यक होता है, पैसे प्राप्त करने के लिए नहीं।

स्क्रीन पर दिखाई देने वाले नाम और राशि की जांच किए बिना Payment न करें। QR Code Scan करने के बाद भुगतान की जानकारी ध्यानपूर्वक जांचें।

किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई Remote Access या Screen Sharing App डाउनलोड न करें। इससे ठग आपके मोबाइल की स्क्रीन और बैंकिंग गतिविधियों तक पहुंच बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

QR Code के नाम पर मिलने वाले कैशबैक, इनाम, नौकरी, लोन या रिफंड के झांसे में न आएं।

QR Code पर चिपकाए गए दूसरे QR Code से सावधान रहें। दुकानों, पेट्रोल पंप, पार्किंग या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भुगतान करने से पहले QR Code की वास्तविकता जांच लें।

OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। बैंक या कोई वास्तविक संस्था फोन पर ऐसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगती।

ठगी होने पर तुरंत करें ये काम

यदि आपके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है तो समय बर्बाद न करें। तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, ठगी की रकम को रोकने/वापस दिलाने की संभावना उतनी ही अधिक हो सकती है।

एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। किसी भी QR Code को Scan करने से पहले कुछ सेकंड रुककर उसकी सत्यता जांचें। जल्दबाजी में किया गया एक गलत Scan आपकी मेहनत की पूरी कमाई को खतरे में डाल सकता है।

याद रखें:

QR Code Scan करने से पहले सोचें, जांचें और तभी Scan करें।
पैसे प्राप्त करने के लिए UPI PIN नहीं लगता।

Related posts

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर : 16 अगस्त है e-KYC की आखिरी तारीख

Voice of Panipat

हरियाणा में 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, 1 जुलाई से राहत की उम्मीद..

Voice of Panipat

Google Pay, PhonePe, Paytm पर अब नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर, NPCI का बड़ा आदेश..!

Voice of Panipat

Leave a Comment