September 7, 2026
Voice Of Panipat
India News

दिल्ली के कई इलाको से ट्रैफिक जाम की होगी छुट्टी, यहां बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली की बीजेपी सरकार ने रानी झांसी रोड टी- प्वाइंट से आनंद पर्वत और जखीरा होते हुए पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन तक 7 किलोमीटर लंबे न्यू रोहतक रोड को एलिवेटेड रोड बनाने के लिए अध्ययन कराने की सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति और व्यय मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके निर्माण से मध्य और नई दिल्ली से बाहरी और पश्चिमी दिल्ली की ओर आवाजाही करना बेहद आसान हो जाएगा।

परियोजना की जरूरत और सर्वे

लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से इस परियोजना के विस्तृत व्यवहार्यता अध्ययन के तहत पहले यातायात, तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता की विस्तृत जांच होगी। अध्ययन में 24 घंटे और पूरे सप्ताह का यातायात सर्वेक्षण, संभावित अलाइनमेंट, प्रारंभिक इंजीनियरिंग, विभिन्न डिजाइन विकल्प, लागत का अनुमान, यातायात सुधार के विकल्प और विस्तृत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी।

इस रिपोर्ट के आधार पर फाइनल किया जाएगा कि प्रस्तावित एलिवेटेड मार्ग किस स्वरूप में और कितनी लंबाई में बनाया जाना व्यावहारिक होगा। बता दें कि रानी झांसी रोड टी-प्वाइंट से पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन तक न्यू रोहतक रोड के इस हिस्से पर मुख्य रूप से 6 लालबत्ती पड़ती है। ऐसे ही 10 मिनट के इस रास्ते को पूरा करने में 30-40 मिनट का समय लग जाता है।

दिल्ली सरकार ने 2024 के एक पुराने प्रस्ताव को पर्याप्त नहीं बताते हुए अब पूरे 7 किलोमीटर लंबे रास्ते को एलिवेटेड बनाने की योजना बनाई है। इस योजना के पूरा होने पर आनंद पर्वत, जखीरा, करमपुरा, मोती नगर, पंजाबी बाग, न्यू मोती नगर, नारंग कालोनी, चंदर नगर, जनकपुरी और उत्तम नगर समेत आसपास के इलाकों को बड़े स्तर पर ट्रैफिक जाम के झंझट से छुटकारा मिलेगा।

Related posts

HARYANA में CM सैनी ने लोगों को दी बड़ी सौगात, अब बस में 1 हजार किलोमीटर फ्री कर सकेंगे सफर

Voice of Panipat

PANIPAT:- युवक से मारपीट व अगवा कर जबरन वसूली करने मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Panipat के साहिल जागलान ने कुश्ती में जीता गोल्ड

Voice of Panipat

Leave a Comment