September 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा में गन्ना किसानों को मिलेगी सब्सिडी राशि, फटाफट इस तारीख तक करें आवेदन

Sugarcane farmers in Haryana to receive subsidy; apply by this date without delay.

हरियाणा में गन्ना किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए ‘गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना’ के अंतर्गत किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है।

गन्ना किसानों को मिलेगी अनुदान राशि

इस योजना के तहत राज्य के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों यमुनानगर, नारायणगढ़, शाहाबाद, करनाल, असंध, भादसों, पानीपत, कैथल, रोहतक, सोनीपत, जींद, पलवल, भूना, गोहाना और महम के सहायक गन्ना विकास अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में आने वाले किसानों को अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।

जिन किसान भाइयों ने अपना गन्ना वसंत या ग्रीष्म ऋतु (अप्रैल के बाद) में लगाया है, वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए 30 सितंबर 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं, जो किसान शरद ऋतु (आगामी अक्टूबर-नवंबर) में गन्ने की बिजाई करने वाले हैं, उनके लिए आवेदन की तिथि 1 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

मेंटली हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेंगे कई फायदे

Voice of Panipat

अब आपका टोल प्लाजा फ्री, 3000 रुपय में बनवा सकते है सालाना पास वेबसाइट पर बुकिंग शुरू

Voice of Panipat

नया iPhone खरीदने की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए 

Voice of Panipat

Leave a Comment