Weather Update: हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने अब अगले 3 घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई है।
अगले 3 घंटो में होगी बारिश
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार अगले तीन घंटों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों में कहीं- कहीं हवाओं व गरज- चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना है।
मानसून की बढ़ेगी रफ्तार
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और अब अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है। प्रदेश में अगले कुछ दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 5 और 6 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

