September 3, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, 26 करोड़ की लागत से बनेगा नया 6 लेन अंडरपास

हरियाणा के हिसार जिले से लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा हिसार- चंडीगढ़ नेशनल हाईवे (NH-52) पर गांव जुगलान के पास 25.85 करोड़ रुपए की लागत से 1 किलोमीटर लंबा और सिक्स लेन चौड़ा व्हीक्युलर अंडरपास (वीयूपी) का निर्माण किया जाएगा।

NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का टेंडर अलॉट कर दिया है। हालांकि निर्माण कार्य वन विभाग की एनओसी के कारण अटका हुआ है। दरअसल, पूरे प्रदेश में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट का स्टे होने से वन विभाग की पेंडिंग एनओसी वाले रोड प्रोजेक्ट्स रुक गए हैं।

सड़क हादसों से मिलेगा छुटकारा

उन्होंने बताया कि जुगलान गांव के एंट्री प्वॉइंट और पास ही स्थित मारबल सिटी सोसायटी की ओर से लंबे समय से सुरक्षित आवागमन व सर्विस रोड की मांग की जा रही थी। इस वीयूपी के साथ दोनों तरफ 7.5-7.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनेगी। टेंडर लेने वाली एजेंसी को कार्य शुरू होने के बाद इसे एक साल के भीतर पूरा करना होगा।

वर्तमान में मारबल सिटी के निवासियों के लिए अलग से सर्विस रोड नहीं है, जिससे उन्हें सीधे हाईवे पर आना पड़ता है। कट न होने के कारण वाहन चालक गलत दिशा में चलते हैं, जिससे हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। वीयूपी और सर्विस रोड बनने से वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी और यहां होने वाले सड़क हादसों से छुटकारा मिलेगा।

Related posts

खेत में उगाए थे अफीम के पौधे, आरोपी को 1620 पौधों सहित किया गिरफतार

Voice of Panipat

Haryana के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में अब नहीं होंगे Practical

Voice of Panipat

आसमान छू रहा है GOLD का भाव, पहुंचा 70,000 रुपये

Voice of Panipat

Leave a Comment