August 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

हरियाणा में 66821 करोड़ का निवेश करेगी कंपनियां, 17 MOU हुए साइन, सीएम सैनी के दूसरे कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि

Companies to invest ₹66,821 crore in Haryana; 17 MoUs signed—a major achievement of CM Saini's second term.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूसरे कार्यकाल के 666 दिनों में प्रदेश ने निवेश के क्षेत्र में नई गति हासिल की है। मुख्यमंत्री की सहज, हंसमुख और मिलनसार कार्यशैली ने जहां आमजन और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है, वहीं देश-विदेश के निवेशकों में भी उनके प्रति विश्वास बढ़ा है।

इसी विश्वास का परिणाम है कि उद्यमियों द्वारा अब तक 140 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के माध्यम से करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई गई है। इनमें 1 जून, 2026 को गुरुग्राम में तथा 24 अगस्त को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित रोडशो के दौरान हुए 66,821 करोड़ रुपये के 17 एमओयू प्रमुख हैं।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पहले जापान दौरे के दौरान जापानी कंपनियों ने 10 एमओयू के माध्यम से करीब 3,900 करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियां अपने वादों को पूरा करने के लिए जानी जाती हैं। वर्ष 1980 के दशक में गुरुग्राम में मारुति की पहली इकाई के साथ हरियाणा में निवेश की शुरुआत करने वाली जापानी कंपनियों ने गुरुग्राम को मिलेनियम सिटी के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने के लिए हरियाणा सरकार ने हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार किया है। इसके तहत वर्ष 2030 तक सभी प्रमुख विभागों को अपनी योजनाओं का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद वर्ष 2035, 2040 और 2045 के चरणों में योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक हरियाणा को विकास के नए मुकाम पर पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राव नरबीर सिंह ने बताया कि निवेशकों को हरियाणा की ओर आकर्षित करने के लिए ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत देश के चार प्रमुख महानगरों मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और चेन्नई में रोडशो आयोजित किए जाएंगे। मुंबई में 24 अगस्त को रोडशो सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है, जबकि अगला रोडशो आईटी हब बेंगलुरु में आयोजित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश करने वाले किसी भी उद्यमी को सरकार की ओर से किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की भौगोलिक स्थिति, मजबूत सड़क नेटवर्क और बेहतर कनेक्टिविटी इसे निवेश के लिए महत्वपूर्ण राज्य बनाती है। प्रदेश का लगभग हर जिला नेशनल हाईवे नेटवर्क से जुड़ा है। दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट और उत्तर प्रदेश का जेवर एयरपोर्ट प्रदेश को बेहतर एयर कनेक्टिविटी प्रदान कर रहे हैं। अब राज्य के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगता है, जबकि वर्ष 2014 से पहले यही दूरी तय करने में 7 से 8 घंटे लगते थे। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सड़क, सार्वजनिक परिवहन और एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व सुधारों ने हरियाणा को निवेश के लिए और अधिक आकर्षक बनाया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो केवल घोषणाओं में नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने में विश्वास रखते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 666 दिनों के कार्यकाल में हुए निवेश समझौते इस बदलाव और निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के माध्यम से देश की करीब 2 लाख पंचायतों के 30 लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर ‘हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा’ के तहत दो वाहनों को रवाना कर प्रदेश के युवाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने की पहल की है। ये वाहन प्रदेश के सभी जिलों में तीन-तीन दिन प्रवास कर भावी युवा उद्यमियों से संवाद करेंगे और उन्हें हरियाणा में उपलब्ध औद्योगिक एवं उद्यमिता संबंधी अवसरों की जानकारी देंगे।

Related posts

किसान आंदोलन खत्म : दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर से हटने लगे बेरिगेड्स

Voice of Panipat

Haryana में कोच को भी मिलेगा कैश अवॉर्ड

Voice of Panipat

चोरी की 9 BIKE सहित पानीपत में आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment