25.8 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, कपास किसानों को मिलेगा प्रति एकड़ 4000 रुपये अनुदान, जानें कैसे उठाएं फायदा ?

Cotton farmers to receive a subsidy of ₹4,000 per acre

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कपास की पैदावार बढ़ाने और फसलों को कीटों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सूक्ष्म पोषक तत्वों एवं एकीकृत कीट प्रबंधन अपनाने पर किसानों को वित्तीय अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस विशेष योजना के तहत राज्य के कपास उत्पादक किसान अधिकतम 4,000 रुपये तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। 

राणा ने बताया कि किसानों को सूक्ष्म पोषक तत्वों और एकीकृत कीट प्रबंधन की कृषि सामग्री की खरीद पर 50 प्रतिशत अथवा 2,000 रुपये प्रति एकड़ (जो भी कम हो) के हिसाब से सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा दो एकड़ निर्धारित की गई है। 

उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को कृषि सामग्री चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की सिफारिशों के अनुसार ही अर्धसरकारी, सहकारी समितियों अथवा अधिकृत विक्रेताओं से खरीदनी होगी। इसके पश्चात अनुदान का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपनी खरीद के बिलों को कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर अपलोड करना होगा। 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने आगे बताया कि विभाग द्वारा बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने पात्र किसानों से समय रहते इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है तथा किसी भी प्रकार की सहायता या विस्तृत जानकारी के लिए किसान टोल-फ्री नंबर 1800-180-2117 या अपने संबंधित जिले के उप-कृषि निदेशक से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

हरियाणा में बारिश से बदला मौसम: पानीपत सहित कई जिलों में तेज बारिश के आसार

Voice of Panipat

HARYANA में लोकसभा से पहले नहीं होंगे नगर निगम चुनाव

Voice of Panipat

न्यूजपेपर पर रखकर खाते है खाना, तो हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

Voice of Panipat