30.9 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
PANIPAT NEWS

Haryana News: पानीपत में 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और निजी सहायक गिरफ्तार, जानें क्या है मामला ?

Haryana News: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV&ACB), पानीपत यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए सुभाष , हलका पटवारी और एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष, हलका पटवारी बाबरपुर, तहसील बापौली, जिला पानीपत तथा उस्मान, निजी व्यक्ति, निवासी अधमी, जिला पानीपत के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना SV&ACB, करनाल में FIR संख्या 22, दिनांक 25.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी कि उसके रिश्तेदार की गांव गंजबार, जिला पानीपत स्थित 100 वर्ग गज कृषि भूमि के इंतकाल (म्यूटेशन) दर्ज करने के एवज में पटवारी सुभाष ने पहले ₹35,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर रिश्वत की रकम ₹20,000 तय हुई।

शिकायत के आधार पर SV&ACB की टीम ने जाल बिछाया। पटवारी सुभाष और निजी व्यक्ति उस्मान को ₹20,000 की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए टोल प्लाजा के पास, HSVP सेक्टर-18, पानीपत कार्यालय के नजदीक रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो विटनेस भी मौजूद रहे। यह ट्रैप SV&ACB यूनिट पानीपत के नेतृत्व में लगाया गया।

संदेश- हरियाणा पुलिस का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। ब्यूरो का स्पष्ट संदेश है कि सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगने या लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

HARYANA में ग्रुप-D एग्जाम देने वालों को राहत, 2 दिन रोडवेज में कर सकेंगे फ्री सफर

Voice of Panipat

माता वैष्णों देवी जाना हुआ आसान, इस दिन से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा

Voice of Panipat

एल्विश यादव से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी

Voice of Panipat