September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

एल्विश यादव से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- बिग बॉस ओटीटी 2  जीतने के बाद से एल्विश यादव सुर्खियों में बने हुए हैं.. हाल ही में एल्विश की बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया संग म्यूजिक एल्बम भी रिलीज हुई थी जिसे काफी पसंद किया गया था.. प्रोफेशनल करियर में काफी सक्सेस एंजॉय कर रहे एल्विश यादव से जुड़ी अब बड़ी खबर आ रही है..

आपको बता दे कि एल्विश से  अज्ञात लोगों ने 1 करोड़ की रंगदारी मांगी है.. उन्होने इसकी शिकायत गुरूग्राम पुलिस को दी है.. पुलिस ने एल्विश यादव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.. एल्विश यादव ने बताया कि 25 अक्टूबर को अज्ञात नंबर से फोन आया.. फोन करने वाले ने एल्विश से 1 करोड़ रुपए मांगे.. ये कॉल उसको किसने की, इसका उन्हें पता नहीं है.. अज्ञात के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस रंगदारी मांगने वाले को ट्रेस कर रही है..

एल्विश यादव एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जिनका जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था.. उनके यूट्यूब चैनल एल्विश यादव के इस समय लगभग 14.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं.. एल्विश यादव व्लॉग्स नाम से एक और यूट्यूब चैनल है, जहां उनके लगभग 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:-CM सैनी का बड़ा एलान, इस जिले के 7 गांवों को मिलेगी पानी से राहत

Voice of Panipat

पानीपत में फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग, 60 टन कच्चा माल और मशीनें जलकर राख!

Voice of Panipat

HARYANA की बहू को राजस्थान में टिकट

Voice of Panipat