22.9 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा- पंजाब सहित 22 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

AAJ KA MOUSAM : पिछले 2 दिन से मौसम में हुए बदलाव का असर अब 9 अक्टूबर से हरियाणा पंजाब सहित देश के 22 राज्यों में बारिश के रूप में दिख सकता है। क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। इसमें उत्तर भारत के कई राज्य शामिल हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान देश की रजधानी दिल्ली के साथ हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और असम जैसे राज्य शामिल हैं।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया कि देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में 9 अक्टूबर से मौसम बदलेगा। इसके बाद 11 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। यानी इसके साथ ही सर्दी की दस्तक शुरू होगी।

दिल्ली के साथ लगते उत्तर प्रदेश में 9 अक्टूबर को तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिला गोरखपुर के साथ-साथ्ज्ञ रायबरेली, मिर्जापुर, बस्ती, गाजीपुर, प्रयागराज, सुलतानपुर, मेरठ, कानपुर, रामपुर, सीतापुर, सहारनपुर, फतेहपुर, आगरा और दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बारिश होगी। इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका है।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश की बात की जाए तो यहां भी आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश के मुरैना, विदिशा, देवास, शहडोल, मंडला, सागर, छतरपुर और दमोह में बारिश के साथ तेज तूफान रहेगा।

हवा की गति करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। जबकि बिहार में भी बारिश और तूफान का अलर्ट है। बिहार के मुंगेर, रोहताश, लखीसराय, गया, पूर्णिया, बक्सर, भागलपुर, दरभंगा, जहानाबाद, बेगूसराय, सहरसा, शेखबुरा और मधुबनी में बारिश के साथ तेज आंधी रहेगी।

Related posts

फिर बदलेगा मौसम, जानिए कोहरा होगा या बारिश

Voice of Panipat

हरियाणा में 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, 1 जुलाई से राहत की उम्मीद..

Voice of Panipat

Weather Forecast: हरियाणा के इन जिलों में गरज- चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, देखें कल कैसा रहेगा मौसम ?

Sahab Ram

Leave a Comment