32.7 C
Panipat
August 24, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Crime

हरियाणा में ढाबा संचालक की हत्या, परिवार किया रोड जाम, जानें क्या है पूरा मामला ?

हरियाणा के सोनीपत में एक ढाबा संचालक की हत्या कर दी गई।  यहां कुंडली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात स्कूटी चलाने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने ढाबा संचालक को गोली मार दी।

गोली लगने से घायल ढाबा संचालक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर परिजनों ने सोमवार सुबह रोड जाम कर दिया। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

क्या है पूरा मामला ?
मृतक की पहचान कुंडली निवासी 33 वर्षीय नरेंद्र खत्री के रूप में हुई है। यहां प्याऊ मनिहारी में नरेंद्र पिछले करीब 10 साल से अपना ढाबा चला रहा था। 6 साल पहले उसकी शादी हुई और उनके दो बच्चे भी है।

पानी के प्लांट के पास शराब पी रहे थे युवक
परिजनों ने बताया कि ढाबे से करीब आधा किलोमीटर दूर उमाशंकर कॉलोनी में उनका पानी का प्लांट है। यहां प्लांट के साथ किराए के कमरे भी बने हुए हैं, जिनकी देखरेख निखिल करता है। बीते रविवार की देर रात को प्लांट के पास करीब 20-22 युवक बैठे थे और शराब पी रहे थे।

स्कूटी को लेकर हुआ था विवाद
इसी दौरान पेपर मिल कॉलोनी का रहने वाला अमन यादव तेज रफ्तार से स्कूटी चलाते हुए वहां पहुंचा। इस दौरान निखिल ने उसे स्कूटी धीरे चलाने को कहा। इसी बात पर दोनों की बहस हो गई। आरोप है कि अमन और वहां मौजूद उसके साथियों ने निखिल के साथ पहले गाली- गलौज और फिर हाथापाई की।

आरोपी ने नरेंद्र को मारी गोली
जैसे ही इसकी सूचना नरेंद्र को मिली तो वह तुरंत प्लांट पर पहुंचा। नरेंद्र ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन विवाद ज्यादा बढ़ गया। इसी बीच आरोपी अमन ने पिस्तौल निकालकर नरेंद्र के सीने में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

ढाबा संचालक की मौत, परिजनों ने किया रोड जाम
वहीं गोली लगते ही नरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। नरेंद्र को नरेला के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।

जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में सोमवार सुबह परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जीटी रोड (NH-44) पर कुंडली-सिंघु बॉर्डर के पास जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस के समझाने और आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ और करीब आधे घंटे बाद जाम खुला। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

22 लाख की हो गई शातिर तरीके से चोरी

Voice of Panipat

सब इंस्पेक्टर योगेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्या थी पूरी स्टोरी, पढ़िए

Voice of Panipat

PANIPAT:- मारपीट कर युवक की बाइक जलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में 2 तलवार बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment