25.8 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, अब इस जिले में मिले मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देशभर में बदलते मौसम के साथ स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। हरियाणा में भी स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। गुरुग्राम के बाद अब फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 2 लोगों के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि की। विभाग के अनुसार संक्रमित मरीजों में एक 35 वर्षीय युवक और दूसरा 69 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है।दोनों मरीजों की हालत फिलहाल बेहतर है और उनका निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद बीके अस्पताल परिसर में स्थित फैब्रिकेटेड अस्पताल में 6 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही स्वाइन फ्लू के उपचार में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की व्यवस्था भी की जा रही है। स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है और निर्देश दिए गए है कि यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है तो संक्रमित मरीजों के लिए अलग स्टाफ तैनात किया जाएगा, जो अन्य मरीजों का उपचार नहीं करेगा।

क्या है स्वाइन फ्लू के लक्षण ?

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार H1N1 के लक्षण सामान्य मौसमी फ्लू से मिलते-जुलते हो सकते हैं। इनमें बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या नाक बंद होना, सिरदर्द, शरीर और जोड़ों में दर्द, कमजोरी तथा भूख कम लगना प्रमुख हैं।

कुछ मरीजों में जी मिचलाना, उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें भी हो सकती हैं। सांस लेने में परेशानी होने की स्थिति को गंभीर संकेत माना जाना चाहिए। लगातार बढ़ता बुखार, सांस फूलना या ऑक्सीजन स्तर में गिरावट होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की जरूरत है।

Related posts

संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्र सरकार के बीच बनी सहमति, 12 बजे होगी SKM की सिंघु बॉर्डर पर मीटिंग

Voice of Panipat

हरियाणा में शादी से दो महीने पहले म्यूजिशियन की मौत, पेड़ से लटका मिला शव

Sahab Ram

पत्नी के बुटीक की लाईट जाने पर पति ने S.H.O. को किया फोन S.P. बन कर की बात

Voice of Panipat