Haryana Weather Alert: हरियाणा में लगातार बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में मानसून की बारिश हो रही है। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक नया अपडेट जारी कर दिया है।
अगले 3 घंटे में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया। जिसमें अगले 3 घंटे में कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है। वहीं कहीं- कहीं तेज बारिश की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटो में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है।

