33.7 C
Panipat
August 23, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल का मौसम: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मानसून का कहर, देखें कल कहां- कहां होगी बारिश ?

देशभर में इन दिनों मानसून सक्रिय है। जिसके चलते अलग- अलग राज्यों में बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच मौसम विभाग ने कल के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। अगले 15 घंटे के भीतर 22 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है।

मौसम विभाग ने कल यानी 24 अगस्त को देश के 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश शामिल है।

इन राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है और कुछ इलाकों में वज्रपात कहर बरपा सकता है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम ?

देश की राजधानी दिल्ली में कल यानि 24 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में कल भारी बारिश होगी। साथ ही आंधी चलने की भी संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

हरियाणा- पंजाब में कहां- कहां होगी बारिश ?

मौसम विभाग के अनुसार कल 24 अगस्त को दक्षिण और पूर्वी हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कल गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में केवल 25% या उससे कम स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं कुछ हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है।

इसके अलावा पंजाब में भी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अगस्त को अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, फाजिल्का, जालंधर, मोगा और मनसा में भारी बारिश-आंधी की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में होगी बारिश

मौसम विभाग ने कल 24 अगस्त को उत्तराखंड के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार,  चमोली, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, किन्नौर, सोलन, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां आंधी तूफान को लेकर भी चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

Related posts

HARYANA मे बिपरजॉय तूफान की एंट्री, कई शहरो मे येलो-ऑऱेंज अलर्ट

Voice of Panipat

उत्तरी भारत के कईं प्रदेशों में लैंडस्लाईड , केदारनाथ यात्रा मार्ग फ्रभावित

Voice of Panipat

हरियाणा में मौसम लेगा करवट, 15 जिलों में बारिश-आंधी का अर्लट जारी

Voice of Panipat

Leave a Comment