26.6 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के इस गांव में बनेगा मल्टीपर्पज कुश्ती हॉल, 5.32 करोड़ की लागत से होगा तैयार

हरियाणा के हिसार में अब मल्टीपर्पज कुश्ती हॉल बनेगा। जिसका फायदा जिले के खिलाड़ियों को मिलने वाला है। आज यानि रविवार को  कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार के खरड़ अलीपुर में मल्टीपर्पज हॉल का शिलान्यास किया।

गांव खरड़ अलीपुर में लगभग 5.32 करोड़ रुपये की लागत से ये कुश्ती हॉल तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए  कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है। इसी नीति के बदौलत ओलंपिक और कॉमनवेल्थ जैसे बड़े खेल मंचों पर प्रदेश के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक हासिल किए हैं।

अब इस मल्टीपर्पज हॉल के बनने से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अभ्यास और खेल सुविधाएं मिलेंगी। जिससे उन्हें कुश्ती सहित अन्य खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

उन्होनें बताया कि इस परियोजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस मल्टीपर्पज हॉल, प्रशासनिक कार्यालय, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम व शौचालय, स्टोर रूम, अधिकारियों व आमजन के लिए पार्किंग और सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा का लाल सीमा पर शहीद, जम्मू के शोपियां मे हुए शहीद

Voice of Panipat

इस दिन लॉन्च होने जा रहा है रियलमी का नया स्मार्टफोन

Voice of Panipat

हरियाणा कांग्रेस की पहली लिस्ट में 5 नामों की चर्चा

Voice of Panipat