हरियाणा में मानसून का असर इन दिनों अलग-अलग इलाकों में देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों मानसून के सक्रिय होने से कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। लेकिन अब प्रदेश में मानसून धीमा पड़ता नजर आ रहा है। जिसके चलते आज 23 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में 25% से 50% तक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में धूप छाई रहेगी और मौसम साफ रहेगा।
पिछले 24 घंटे में इन जिलों हुई बारिश
वहीं पिछले 24 घंटों की बात करें तो इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के आकड़ों के मुताबिक यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जबकि अधिकांश जिले शुष्क रहे।

