34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट, देखें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में एक बार फिर मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिसके चलते राज्य में बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ ही जिलों में हल्की बारिश के आसार है। जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

वहीं आगामी 24 अगस्त को लेकर भी प्रदेश भर में कोई मौसम चेतावनी नहीं जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की अक्षीय रेखा के कमजोर पड़ने से आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना बेहद कम है। इस दौरान राज्य में बूंदाबांदी या हल्की बारिश ही देखने को मिलेगी।

आज इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज 23 अगस्त को हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में 25% से 50% तक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबादी की संभावना जताई है। जबकि अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम ?
हरियाणा में मानसून के धीमे पड़ने से बारिश कम देखने को मिलेगी। अगले 3 दिन कुछ ही जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की ओर से 24 से 26 अगस्त तक पूरे हरियाणा के लिए ग्रीन जोन जारी किया गया है।

Related posts

हरियाणा के इन जिलों में आज तूफानी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को किया सावधान

Sahab Ram

Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

Sahab Ram

Haryana Weather Update: हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव; 30 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

Sahab Ram