August 23, 2026
Voice Of Panipat
SPRITUAL

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ, देखें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज रविवार का दिन कई राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ होने वाला है। आज 23 अगस्त को मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से नए अवसर लेकर आया है। आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, यहां देखें अपना राशिफल….

मेष राशि (Aries): आज के दिन कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होगी। नौकरीपेशा लोगों के सीनियर्स की मदद से नौकरी में तरक्की के योग हैं.

वृषभ राशि (Taurus): आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिला-जुला रहेगा। अधिक लाभ के लालच में न आए और अनावश्यक निवेश से बचें। जरूरी कारोबारी फाइलों और दस्तावेजों को संभालकर रखें।

मिथुन राशि (Gemini):  आज के दिन रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा से लाभ हो सकता है। मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer): ट्रेडिंग और क्रय-विक्रय के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को समझें। बहसबाजी से दूर रहें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग करें।

सिंह राशि (Leo): भाग्य का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में अनुकूल स्थितियां रहेंगी और करियर में प्रगति के संकेत हैं। किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि(Virgo): बिजनेस में स्टॉक की कमी न होने दें और मार्केटिंग पर पूरा ध्यान दें। काम का दबाव थोड़ा अधिक हो सकता है। धैर्य से काम लें और गुस्से पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि (Libra): व्यापार और साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण ऑर्डर्स मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): बिजनेस बढ़ाने के लिए पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। अपने विरोधियों से सावधान रहें। मेहनत के बाद ही कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius): व्यापार विस्तार के अच्छे मौके मिलेंगे। वित्तीय स्थिति में बड़ा सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में नई तकनीक का इस्तेमाल करें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn): व्यापार में कोई भी कागजी कार्रवाई करते समय पूरी सतर्कता बरतें।  प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius): आपका पराक्रम और साहस बढ़ेगा। नए विचार और योजनाएं फलदायी होंगी। प्रभावशाली व्यक्तियों के सहयोग से व्यापार को नई गति मिलेगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces): आज इस राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग बन रहे  हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक लाभ हो सकता है।

Related posts

पानीपत के डीसी ने कांवड़ियों और अधिकारियों को दिए बड़े आदेश!

Voice of Panipat

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए बन रहे करियर और व्यापार में लाभ के योग, देखें आज का राशिफल 

Sahab Ram

Aaj Ka Rashifal: आज मकर राशि वालों की खुलेगी किस्मत, धन-लाभ और तरक्की के बन रहे योग

Sahab Ram

Leave a Comment