26.4 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
CitiesHaryanaINFORMATIVELatest News

अक्टूबर महीने में है भर-भर का छुट्टियां, चेक करें हरियाणा समेत अपने राज्य की में हॉलिडे की पूरी लिस्ट


OCTOBER 2026 SCHOOL HOLIDAY LIST : अक्टूबर महीना शुरू हो रहा है। इस त्योहारी सीजन में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। क्योंकि देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग त्योहारों का प्रचलन है, ऐसे में वहां स्थानीय हिसाब से छुट्टियों की व्यवस्था रहेगी। ऐसे में आइए आपको देश भर में छुट्टियों का कैलेंडर बताते हैं।

छुट्टियों की बात आते ही सबसे पहले स्कूल जाने वाले बच्चों के चेहरों पर खुशियां छा जाती है। क्योंकि सुबह जल्दी उठकर स्कूल के तैयार होने के झंझट से उनको छुटकारा मिल जाता है। इस बार जिस हिसाब से छुट्टियों का गणित बैठ रहा है, वह अपने आप में खास रहने वाला है।

अक्टूबर महीने में छुट्टियों का सिलसिला 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी की जयंती से हो रहा है। इसके अलावा इसी महीने में दशहरा और करवा चौथ जैसे महत्वपूर्ण दिन भी आ रहे हैं। इसके हिसाब से आप अपनी प्लानिंग भी कर सकते हैं।

अक्टूबर में कब होगी स्कूलों की HOLIDAY

दरअसल हर क्षेत्र में स्कूलों की छुट्टियों का कैंलेंडर अलग रहता है। क्योंकि कहीं पर दुर्गा पूजा को अधिक महत्व मिलता तो कहीं पर बथुकम्मा क्षेत्रीय त्योहार बेहद खास रहता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किस राज्य में किस-किस मौके पर स्कूलों की छुट्टियां रहने वाली हैं।

प्रमुख त्योहार/ दिन और छुट्टियां

अक्टूबर महीने में सबसे पहली छुट्टी 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती की रहने वाली है। इस दिन देश भर में स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद दशहरा 20 अक्टूबर को मंगलवार के दिन दशहरा या विजयादशमी की छुट्टी रहने वाली है। ठीक 6 दिन बाद यानी 26 अक्टूबर को सोमवार के दिन सोमवार महर्षि वाल्मीकि जयंती होगी। यानी इस मौके पर रविवार और सोमवार की 2 छुट्टी एक साथ मिल रही हैं। वहीं 29 अक्टूबर के दिन वीरवार को करवा चौथ के दिन भी कई जगह छुट्टी रहती हैं।

कहां क्या स्थिति

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर राज्य की ओर से 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन अवकाश रहने वाला है। हालांकि 26 और 29 अक्टूबर को Restricted Holiday की भी सुविधा है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अलावा 20 अक्टूबर को दशहरा पर अवकाश रहेगा। कई क्षेत्रों में दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर छुट्टियों की संख्या बढ़ जाती है। इसके लिए स्थानीय कैलेंडर महत्वपूर्ण रहेगा।

दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना में बथुकम्मा के साथ दशहरे पर छुट्टी रहने वाली हैं।
यदि यहां त्योहार और पर्वों की बात करें तो 18 अक्टूबर को सद्दुला बथुकम्मा , 19 अक्टूबर को महा नवमी, 20 अक्टूबर को दशहरा, इसके अलग दिन यानी 21 अक्टूबर तक छुट्टियां रहने वाली हैं। वहीं 26 अक्टूबर को हजरत सैयद मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर छुट्टी रहेगी।

इसी प्रकार पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य तरीके से होता है। यह भी इस बार अक्टूबर महीने में ही आ रहा है। हालांकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी यहां भी सबसे पहले आ रही है। इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर को दशहरा के साथ महाष्टमी की छुट्टियां रहने वाली हैं। पश्चिम बंगाल में दूर्गा पूजा पर भव्य आयोजन होते हैं। ऐसे में इन दिनों के कैलेंडर को ध्यान से देख लें।

Related posts

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सितंबर माह में बच्चों को खाने में क्या क्या मिलेगा, देखिये पूरी लिस्ट

Sahab Ram

बाइक चोरो से 7 बाइक और एक एक्टीवा बरामद, इस इलाके से की थी चोरी

Voice of Panipat

CM के साथ बैठक में तय हुए पब्लिक से जुडे प्वाइंट, पढिए पूरी खबर.

Voice of Panipat

Leave a Comment