26.2 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENT

हरियाणा में ट्राले की टक्कर से ट्रक ड्राइवर की मौत, केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

हरियाणा के पलवल में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक्सप्रेस- वे पर खड़े ट्रक ड्राइवर को तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

ये हादसा पलवल के केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुआ। मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर के नीमली गांव निवासी जमशेद के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक के भाई इरशाद ने पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस को दी शिकायत में इरशाद ने बताया कि उसका भाई जमशेद हाइवा ट्रक चलाता था। बीते शुक्रवार की रात करीब 10 बजे जमशेद नूंह के फिरोजपुर-झिरका से गाजियाबाद सामान लेकर जा रहा था।

तभी केएमपी एक्सप्रेस-वे पर जोधपुर टोल टैक्स प्लाजा के पास जमशेद का ट्रक खराब हो गया। जमशेद ने उसे फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद वह एक मिस्त्री के साथ वहां पहुंच गया।

ट्राले ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत
शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रक को मरम्मत के लिए सड़क के किनारे खड़ा किया गया था। सुरक्षा के लिए गाड़ी के पीछे प्लास्टिक के बैरिकेड्स भी लगाए गए थे। मिस्त्री और जमशेद ट्रक के नीचे मरम्मत का काम कर रहे थे, जबकि इरशाद टार्च से रोशनी कर रहा था।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्राले ने ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मिस्त्री और इरशाद बाल-बाल बच गए। लेकिन जमशेद ट्राले की चपेट में आ गया। उसका सिर ट्राले के टायर से कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
फिलहाल सदर थाना पुलिस ने इरशाद की शिकायत पर आरोपी ट्राला के अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related posts

आरोपी की टांग तोड़ने का आरोप, हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने लिया एक्शन!

Voice of Panipat

टैंकर से टकराई पुलिस ERV , SPO – हेडकॉंसटेबल की मौ#त

Voice of Panipat

हरियाणा में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की मौके पर मौत

Sahab Ram