33.9 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENT

हरियाणा में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की मौके पर मौत

हरियाणा के गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नौकरी की तलाश में गुरुग्राम आए थे दोनों दोस्त
ये हादसा गुरुग्राम में सेक्टर-90 चौक के पास हुआ। मृतकों की पहचान चरखी दादरी के रहने वाले अनिरुद्ध और अतुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चरखी दादरी के गांव फौगाट का रहने वाला अनिरुद्ध अपने दोस्त अतुल के साथ नौकरी की तलाश में गुरुग्राम आया था। दोनों दोस्त यदुवंशी स्कूल की तरफ से सेक्टर-90 चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान अतुल बाइक चला रहा था और अनिरुद्ध पीछे बैठा था।  
तेज रफ्तार बस ने कुचला
जैसे ही वह दोनों गुलमोहर फार्म हाउस के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक पर सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए। बस ने अनिरूद्ध और अतुल को बुरी तरह कुचल दिया था। जिससे उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
हादसे के बाद ड्राइवर बस को छोड़कर फरार हो गया। मृतक युवकों के परिजनों ने इस मामले में आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होनें कहा कि बस ड्राइवर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बस को जब्त कर लिया गया है। साथ ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related posts

220 फीट नीचे मासूम, ऊपर पूरा सिस्टम: अंबाला में निर्भय को बचाने का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

Voice of Panipat

HARYANA :सिलेंडर ब्लास्ट से तीन मंजिला मकान राख, युवती की मौ#त !

Voice of Panipat

दर्दनाक हादसा- ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

Voice of Panipat