26.2 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के भिवानी में स्कूल टीचर सस्पेंड, जानें क्या है वजह ?

हरियाणा के भिवानी जिले में एक सरकारी स्कूल के टीचर को सस्पेंड करने का मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल के राशन में कीड़े मिलने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया।

भिवानी DEEO ने इस लापरवाही को लेकर एक टीचर को सस्पेंड किया और दूसरे टीचर को शोकॉज नोटिस दिया गया है। इसके अलावा 2 कुक को भी हटाया गया है।

स्कूल के राशन में दिखे थे कीड़े

जानकारी के अनुसार ये मामला भिवानी जिले के गांव सांगवान स्थित सरकारी स्कूल का है। यहां प्राइमरी स्कूल में 40 विद्यार्थी पढ़ते हैं। हाल ही में इस स्कूल का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें स्कूल के राशन में कीड़े घूमते हुए दिखाई दिए। इस मामले में शिक्षा विभाग ने अब सख्त एक्शन लिया है।

एक टीचर सस्पेंड, दूसरे टीचर को शोकॉज नोटिस

भिवानी के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) विनय कुमार जिंदल ने एक टीचर को सस्पेंड किया है। डीईईओ विनय कुमार ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर एक टीचर को सस्पेंड किया गया है, वहीं एक टीचर को शोकॉज नोटिस दिया गया। इसके अलावा 2 कुक को हटाया गया है।

Related posts

आज रात लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, इतने बजे लगेगा सूतक

Voice of Panipat

HARYANA में शीत लहर का बड़ा असर

Voice of Panipat

हरियाणा में EVM से नहीं होंगे बार चुनाव, 9 जिलों को चुनाव आयोग ने लिखा पत्र

Voice of Panipat