33.5 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा में गोशाला को प्रति गाय के हिसाब से मिलेंगें 5 से 10 हजार रुपये, करोड़ों रूपए खर्च कर व्यवस्था सुधारेगी सरकार

HARYANA NEWS : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की गोवंश के लिए सैनी सरका ने बड़ा कदम उठाया है।

सड़कों पर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे गोवंश के लिए सरकार अहम् कदम उठाने जा रही है । पहली बार गौशालाओं को चारा के अलावा प्रति गोवंश गाय रखने के लिए 5 से 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

वहीँ इसके पीछे सबसे बड़ी वजह दूसरे शहरों से और अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और पंजाब गोवंश हरियाणा में पहुंचते हैं। सिरसा के रानिया में पशु मेले लगते हैं। जिसकी वजह से लोग इसका फायदा उठाते है।

वहीँ सरकार अब इन लोगों पर अंकुश लगाने जा रही है और केंद्रीय नियमों का हवाला देते हुए आयोग राज्य की सीमा से 50 किमी अंदर पशु मेले लगाने की सिफारिश करेगा

54.60 करोड़ रूपए खर्च करेगी सरकार

अधिक जानकरी के लिए बता दे की हरियाणा गौ सेवा आयोग गोवंश के पुनर्वास के लिए योजना पर लगभग 54.60 करोड़ रुपये खर्च करेगा। वर्तमान में राज्य की सड़कों पर लगभग 40 हजार गायें हैं। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगभग 70 हजार गोवंशों के पुनर्वास की योजना तैयार की गई है।

5 से 10 हजार प्रति गायें का मिलेगा लाभ

अधिक जानकारी के लिए बता दे की बैठक में प्रस्तावित एजेंडे के अनुसार गोवंशों के स्थायी पुनर्वास के लिए प्रति गाय 7000 रुपये, प्रति नंदी 10 हजार रुपये और गोशालाओं को प्रति बछड़ा 5000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इनमें से 532 गौशालाओं के साथ बातचीत की गई है ताकि अगर उन्हें आर्थिक मदद मिलती है तो वे टिनशेड और अन्य व्यवस्था करके गायों को रख सकें।  करनाल और यमुनानगर को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में गौशालाओं के साथ गाय रखने पर सहमति बनाने के लिए बैठकें की गई हैं।

Related posts

राहुल गांधी आज आएंगे हरियाणा, गुटबाजी खत्म करने पर फोकस

Voice of Panipat

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में 2 सदस्यों ने ली शपथ

Voice of Panipat

गठिया की समस्या में भूलकर भी न खाएं ये चीजे,बढ़ जाएगी सूजन और दर्द की समस्या

Voice of Panipat

Leave a Comment