देशभर में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया। दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में 22 अगस्त को एक बार फिर मानसून कहर बरपा सकता है। मौसम विभाग ने 24 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने कल यानी 22 अगस्त को देश के 24 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर भी देखने को मिल सकता है।
दिल्ली और हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा ?
मौसम विभाग ने कल 22 अगस्त को दिल्ली में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं हरियाणा में भी आज रात से मानसून फिर एक्टिव होने की संभावना है। इसकी वजह से कल कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा के अलावा पंजाब में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कल 22 अगस्त को फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला, चंडीगढ़, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फाजिल्का में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।

