36.5 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल का मौसम: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

देश के अलग- अलग राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है और कल 1 सितंबर को भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इस दौरान तेज बारिश के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। वहीं कुछ राज्यों में ओले और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 1 सितंबर को देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में  दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान, पंजाब, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय शामिल है।

इन राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी की चेतावनी भी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश के चलते वज्रपात कहर बरपा सकता है।

इस बारिश से किसानों की फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड का खतरा भी बढ सकता है। इसलिए पहाड़ी और जोखिम भरे मार्गों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Related posts

पढ़िए पूरी खबर:- HARYANA के 11 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

Voice of Panipat

Click करे और पढ़े पूरी खबर, HARYANA:- आज से 3 दिन भारी बरसा, मौसम विभाग का 12 जिलों में येलो अलर्ट

Voice of Panipat

Haryana में कल तक एक्टिव रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment