33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम, कहां- कहां होगी बारिश ?

Haryana Weather Update: हरियाणा में इन दिनों मानसून की बारिश हो रही है। कई जिलों में बीते शनिवार को भारी बारिश हुई। जिसके बाद मौसम सुहावना हुआ। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिली। आज 16 अगस्त को भी मानसून की रफ्तार हरियाणा में धीमी पड़ गई है। इस कारण कुछ ही स्थानों पर हल्की बारिश के आसार है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ रही हैं। ऐसे में कुछ ही स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार है। वहीं ज्यादातर जिलों में तेज धूप और कहीं- कहीं बादल छाए रहेंगे।

हालांकि कल 17 अगस्त से एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कल का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 अगस्त को उत्तरी हरियाणा के जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

इसके बाद 18 अगस्त को भी कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को यमुनानगर और पंचकुला के आसपास के हिस्सों में बारिश का अलर्ट किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं 19 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और केवल सीमित स्थानों पर ही हल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

Related posts

Haryana Weather: हरियाणा में आज कहां- कहां होगी बारिश, देखें मौसम विभाग का नया अपडेट

Sahab Ram

kal ka mousam : मानसून की दोबारा होगी वापसी, हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम?

Sahab Ram

HARYANA मे फिर बदलेगा मौसम, पढ़िए

Voice of Panipat