August 14, 2026
Voice Of Panipat
CrimeHaryanaPanipatUncategorized

जीवन कुंडू हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर (पानीपत) डाहर टोल पर प्रदर्शन

इसराना-पानीपत: कुंडू खाप संगठन के आह्वान पर शुक्रवार को डाहर टोल प्लाजा पर कुंडू समाज के लोगों ने भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हिसार के सूर्य नगर निवासी जीवन कुंडू पुत्र बिजेंद्र की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया। करीब 45 मिनट तक चले प्रदर्शन के कारण टोल प्लाजा पर माहौल गरमाया रहा। प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश मलिक, पूर्व विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि, पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू भी शामिल हुए। कुंडू खाप चौगामा के प्रधान मास्टर धर्मपाल कुंडू ने बताया कि करीब दस दिन पहले जीवन कुंडू की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपितों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी होने तक मृतक के शव का अंतिम संस्कार नहीं करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की।प्रदर्शन में कुंडू खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता दयानंद कुंडू, कुंडू खाप चौगामा प्रधान धर्मपाल कुंडू, चौबीसी प्रधान तेजवीर जागलान, भाकियू नेता सतनारायण कुंडू, सुरेन्द्र कुंडू, सूरजभान, दिलावर, भीम सिंह नांदल, मनोज जागलान, हरेंद्र राणा, दिलबाग बिंझौल, शमशेर पुनिया, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू, जिला अध्यक्ष रमेश मलिक व शमशेर मलिक शामिल रहे।

Related posts

whatsApp पर आने वाला है ये जबरदस्त फीचर, जाने के लिए पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

पानीपत के दिगम्बर जैन मंदिर से चांदी के पूजा के बर्तन चोरी करने वाले आरोपी से 95 हजार रुपए बरामद, चोरी के बर्तन बेच दिए थे 95 हजार मे

Voice of Panipat

फिर इतिहास रचने को तैयार भारत, श्रीहरिकोटा से 100वीं लॉन्चिंग करेगा ISRO

Voice of Panipat

Leave a Comment