34.6 C
Panipat
August 13, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana CrimeHaryana News

हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खापों ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

हिसार के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में खाप पंचायतों और किसानों यूनियनों ने पुलिस को आज 13 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया था। आज हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी समेत दो को काबू करने में सफलता हासिल की है।

मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार
आरोपियों की पहचान भाटला निवासी गजेंद्र उर्फ गजू पंडित और सिंघवा राघो निवासी साहिल के रूप में हुई है। गजेंद्र उर्फ गजू पंडित इस मामले का मुख्य आरोपी है। अब तक कुल 6 आरोपियों को हिसार पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार ये मामला हिसार के सूर्यनगर का है। यहां रहने वाले डेयरी संचालक जीवन की उसकी पड़ोसियों ने हत्या कर दी। सूर्यनगर की गली नंबर-5 में जीवन की डेयरी थी। करीब डेढ़ महीने पहले उसका पड़ोसी रमेश से गोबर डालने को लेकर विवाद हुआ था।

आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई और रमेश पक्ष के लोगों ने जीवन की पत्नी पर भी बरछी से हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने रमेश के खिलाफ केस दर्ज किया था।

4 अगस्त को आरोपियों ने किया हमला

इसके बाद बीते 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब जीवन बाइक पर ट्राली लगाकर गोबर डालने जा रहा था तो उसी दौरान उस पर आरोपियों ने हमला कर दिया। करीब 10-12 युवकों ने जीवन को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल जीवन को परिजन पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

किसानों और खाप पंचायतों का प्रदर्शन
इस हत्याकांड के बाद मृतक जीवन के परिजनों और खाप पंचायतो ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। किसान संगठनों और खाप पंचायतों ने धरना दिया। बीते बुधवार को भी न्याय की मांग को लेकर हिसार के लघु सचिवालय में किसान संगठनों और खाप पंचायतों की बड़ी महापंचायत हुई।

पुलिस को दिया था अल्टीमेटम
करीब 4 घंटे चली महापंचायत में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन को 13 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया गया। महापंचायत में खापों ने कहा कि अगर तय समय तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 14 अगस्त को वह हरियाणा के सभी टोल नाके जाम करेंगे। इसके अगले दिन 15 अगस्त को हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम का विरोध करने का भी ऐलान किया गया।

आज अल्टीमेट का आखिरी दिन था। जिसके बाद हिसार पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 10 टीमें विभिन्न राज्यों व संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, ताकि कोई भी आरोपी देश से बाहर न भागे। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

जानिए कहां- कहां और कब-कब हुआ आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल

Voice of Panipat

HARYANA में  CET पास अभ्यर्थियों का होगा वेरिफिकेशन, PPP अथॉरिटी को लेटर

Voice of Panipat

समालखा विधायक पर स्टेट बैंक का 19.86 करोड़ बकाया, सात संपत्तियों पर कब्जा

Voice of Panipat

Leave a Comment