23.2 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, रेवाड़ी, हिसार, सिरसा रूट की कई ट्रेनें हुई रद्द

हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, रेवाड़ी, हिसार, सिरसा रूट की कई ट्रेनें हुई रद्द

हरियाणा में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेवाड़ी, हिसार, गुरुग्राम और सिरसा रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। ऐसे में रेलयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेलनगर और पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

जिसका सीधा असर हरियाणा से होकर गुजरने वाली ट्रेनें पर पड़ने वाला है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक के चलते हरियाणा से गुजरने वाली कई ट्रेनें 5 से 8 अक्टूबर के बीच रद्द रहेंगी। वहीं कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया गया है और कुछ निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण दिल्ली-रेवाड़ी, रेवाड़ी-दिल्ली, दिल्ली-हिसार, हिसार-दिल्ली और हिसार-रेवाड़ी के बीच संचालित कई पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। इसके अलावा तिलक ब्रिज-सिरसा और सिरसा-तिलक ब्रिज रेलसेवा भी प्रभावित रहेगी।

लंबी दूरी की कई ट्रेनें भी रद्द

वहीं लंबी दूरी वाली कई ट्रेनें भी कैसिंल कर दी गई है। निर्धारित समय में दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-अजमेर, दिल्ली-भुज, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस और जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई रेल सेवाएं रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के वापसी फेरे भी निरस्त किए गए हैं।

इन ट्रेनों का बदला रूट
रेलवे ने 7 प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। इनमें जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस, बरेली-भुज एक्सप्रेस, शकूरबस्ती-ओखा स्पेशल, भुज-दिल्ली एक्सप्रेस, भुज-बरेली एक्सप्रेस तथा वेरावल-हरिद्वार एक्सप्रेस शामिल हैं। ये ट्रेनें अब दिल्ली के बजाय रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होंगी।

देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

वहीं रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल और रेगुलेट भी किया है। इसमें किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 40 मिनट की देरी से रवाना होगी। वहीं दिल्ली-साबरमती एक्सप्रेस 55 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी। इसके अलावा हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस को दिल्ली स्टेशन पर 15 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा।

ऐसे में यात्री घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस या रेलवे हेल्पलाइन से अपनी ट्रेन के बारें में जान लें। वरना काफी परेशानी हो सकती है।

Related posts

नवरात्रि पर करे इन पत्तो का उपाय, गृह क्लेश से लेकर आर्थिक तंगी तक से मिलेगा छुटकारा

Voice of Panipat

हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, कैथल मंडी में 1509 धान की आवक शुरू

Sahab Ram

PANIPAT:- Bike पर सवार होकर पानीपत आ रहा था युवक, तभी रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

Voice of Panipat