28.7 C
Panipat
August 13, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Heavy Rain Alert: आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 16 राज्यों में जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert: आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 16 राज्यों में जारी किया अलर्ट

देशभर में मानसून की बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा- पंजाब और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज 13 अगस्त को देशभर के 16 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन राज्यों में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में आज यानि 13 अगस्त को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून की सक्रियता के कारण भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्य असम, मेघालय समेत 16 राज्यों में भारी बारिश होगी। साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।

कुछ इलाकों में अगले 10 घंटों के भीतर भारी बारिश के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की भी संभावना है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है। गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में आज बारिश को लेकर IMD ने चेतावनी जारी की है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्य असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड में भी बारिश बारिश की संभावना है।

Related posts

हरियाणा में रातभर हुई बरसात,11 जिलों में मौसम का अलर्ट

Voice of Panipat

HARYANA के 7 शहरों में हो रही है झमाझम बारिश

Voice of Panipat

HARYANA में आज गरज-चमक के साथ होगी बरसात

Voice of Panipat

Leave a Comment