20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest News

ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! क्लर्क प्रमोशन का कोटा 30% हुआ! खबर पर क्लिक करके पुरा पढ़े!

वॉयस ऑफ पानीप ( हिमांशी चावला) – हरियाणा में ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए क्लर्क बनने का रास्ता अब पहले से आसान हो गया है। सरकार ने प्रमोशन से जुड़ी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए क्लर्क पदों पर ग्रुप-D कर्मचारियों का प्रमोशन कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया है। इसका सीधा फायदा उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो प्रमोशन के जरिए क्लर्क पद पर जाना चाहते हैं।

नए नियमों के मुताबिक, ग्रुप-D कर्मचारी को क्लर्क पद पर प्रमोशन पाने के लिए कम से कम 5 साल की सेवा पूरी करना जरूरी होगा। इसके साथ ही कर्मचारी की शैक्षणिक योग्यता 12 या इसके बराबर होनी चाहिए और SETC Part-I का सर्टिफिकेट भी जरूरी होगा। सरकार ने प्रमोशन प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ-साथ इसे पारदर्शी रखने पर भी जोर दिया है।

प्रमोशन के लिए कर्मचारी की ACR यानी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट भी महत्वपूर्ण होगी। कर्मचारी की पिछले कुछ वर्षों की कार्यप्रणाली संतोषजनक होनी चाहिए और किसी गंभीर विभागीय या न्यायिक कार्यवाही में मामला लंबित नहीं होना चाहिए। साथ ही सेवा रिकॉर्ड में ईमानदारी से जुड़ी कोई प्रतिकूल टिप्पणी भी नहीं होनी चाहिए।

सरकार के इस बदलाव से ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए क्लर्क बनने के अवसर बढ़ेंगे। पहले जहां प्रमोशन के लिए 20 प्रतिशत पद निर्धारित थे, वहीं अब यह हिस्सा बढ़कर 30 प्रतिशत हो गया है। सरकार का मानना है कि नए नियमों से प्रमोशन की प्रक्रिया तेज होगी और कर्मचारियों को आगे बढ़ने के ज्यादा मौके मिलेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Google की नई पॉलिसी लागू: एंड्रॉयड यूजर्स की फ्री स्टोरेज पर बढ़ेगा दबाव

Voice of Panipat

हरियाणा की बहू ने पैरा ओलिंपिक में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Voice of Panipat

IAS Divya Mittal: IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट, जानिये वजह

Sahab Ram