20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCinemaHaryanaHaryana NewsLatest News

हरियाणवी सोंग गाकर अफ़्रीकी युवक ने जीते 1 लाख ,माँ को वीडियो कॉल करके दी खुशखबरी..!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – हरियाणा में पढ़ाई करने आए एक अफ्रीकी युवक की आवाज और लगन ने सबको हैरान कर दिया। तंजानिया के फधिली अली पाजी उर्फ फाजेल ने कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent सीजन-2 के बोनस एपिसोड हरियाणवी गाना गाकर ₹1 लाख का प्राइज जीता।

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से म्यूजिक की पढ़ाई कर रहे फाजेल ने शो में सबसे पहले हरियाणवी गाना ‘बैरण’ गाया।और फिर डिमांड पर उन्होंने पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज का ‘सजन राजी हो जावे’ और मराठी गाना भी सुनाया। उनकी परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर जज पैनल में शामिल समय रैना, रैपर बादशाह, सौरभ जोशी, हर्ष लिंबाचिया और रजत सूद ने सभी ने 10-10 नंबर दिए।परफॉर्मेंस के दौरान फाजेल ने कहा, “मैं लंबे समय से यहां रह रहा हूं, इसलिए अब मैं भी जाट हूं।” इस पर बादशाह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फाजेल दूसरे देश से आए हैं लेकिन हरियाणा के लोगों के साथ ऐसे घुल-मिल गए हैं कि अब वो हरियाणा की ’37वीं बिरादरी’ बन गए हैं।

जीतते ही मां को किया वीडियो कॉल:-
₹1 लाख जीतने की घोषणा होते ही फाजेल भावुक हो गए। उन्होंने स्टेज से ही तंजानिया में अपनी मां को वीडियो कॉल करके बताया कि उन्होंने शो जीत लिया है और पैसे मिल गए हैं।साथ ही समय रैना ने भी फाजेल की मां से बात की। फाजेल ने बताया कि 2 दिन पहले ही उनकी मां का फोन आया था और उन्हें पैसों की जरूरत थी। उस समय उनके पास भी पैसे नहीं थे। मां को परेशान न करने के लिए उन्होंने कह दिया था कि दोस्त से लेकर भेज देंगे। फोन कटने के बाद वो फूट-फूटकर रोए थे। उनके लिए ये जीत सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि मां की मदद करने का मौका थी।

स्कॉलरशिप से चलाते हैं खर्च:-
फाजेल ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से उन्हें हर महीने ₹20 हजार की स्कॉलरशिप मिलती है। उसी में से बचत करके वो अपनी मां को भी पैसे भेजते हैं। 2024 में भारत आए फाजेल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत आने से पहले से ही उन्हें हिंदी सीखने का शौक था। अब वो हिंदी के साथ हरियाणवी, पंजाबी, मलयालम और मराठी गाने भी गा लेते हैं। समय रैना के कहने पर उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है और इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।फाजेल का कहना है कि वो भारत में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ म्यूजिक को भी आगे बढ़ाना चाहते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, इस जिले में संक्रमण से 2 लोगों की मौत

Sahab Ram

कल लाल किले पर कैसा होगा कार्यक्रम, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

हरियाणा के नए राज्यपाल असीम घोष कल लेंगे शपथ

Voice of Panipat