20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana: गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाली इन गाड़ियों की एंट्री बैन, जानें कब तक रहेगी पाबंदी ?

Haryana: गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाली इन गाड़ियों की एंट्री बैन, जानें कब तक रहेगी पाबंदी ?

हरियाणा के गुरुग्राम में स्वस्तंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है। इसी बीच आज शाम पांच बजे के बाद गुरुग्राम में दिल्ली बॉर्डर पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर भारी और कमर्शियल गाड़ियो के प्रवेश को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी और पूरा रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस के जश्न को देखते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों के लिए एक खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

एडवाइजरी के अनुसार भारी मालवाहक वाहनों को 12 से 15 अगस्त के बीच तय समय के दौरान गुरुग्राम से दिल्ली जाने की इजाजत नहीं होगी। तय समय के दौरान बॉर्डर सील कर दिया जाएगा। दिल्ली की ओर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक दो अलग-अलग समय में लागू की जाएगी।

पहला समय- भारी वाहनों को 12 अगस्त को शाम 5 बजे से 13 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे तक गुरुग्राम से दिल्ली जाने की इजाजत नहीं होगी।

दूसरा समय- शाम 5 बजे से दिल्ली की ओर भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री भी रोक दी जाएगी. 14 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे से 15 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे तक।

ऐसे में ट्रांसपोर्ट कंपनियों और भारी वाहन चालको को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान अपने रूट और डिलीवरी शेड्यूल पहले से प्लान कर लें।

वहीं दूध, ताजे फल, सब्जियां, दवाइयां और एलपीजी सिलेंडर ले जाने वाले कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में बिना किसी रोक-टोक के प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन गाड़ियां हमेशा की तरह सामान्य रूप से आ-जा सकेंगी।

इस संबंध में डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत ने बताया कि यह पाबंदी केवल दिल्ली सीमा में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर लागू है। गुरुग्राम से होकर हरियाणा और राजस्थान के अन्य जगहों पर जाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। जयपुर और राजस्थान की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए पंचगांव के पास ही कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

Related posts

दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित, महिला ने लगाई फांसी, पति समेत कई पर दर्ज

Voice of Panipat

Credit Card से कैसे होती है मोटी कमाई जानिए

Voice of Panipat

छात्रा पढ़ना चाहती थी, लेकिन दोस्त करता था परेशान, उसके बाद..

Voice of Panipat