27.8 C
Panipat
September 25, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

शिवरात्रि की छुट्टी के दिन करनाल SDM कार्यालय में लगी आग !

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी) – हरियाणा स्थित करनाल जिला सचिवालय स्थित SDM कार्यालय में मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 8 बजे कार्यालय से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी तेज थी कि SDM कार्यालय में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से फाइलें, कंप्यूटर, फर्नीचर, कुर्सियां, सोफे और कार्यालय में रखा अन्य सामान भी जल गया । दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।

कर्मचारियों द्वारा जांच के बाद आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। उनके अनुसार मंगलवार को शिवरात्रि की छुट्टी होने के कारण SDM कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था इसलिए आग लगने पर किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी । आग फैल जाने पर इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई ।

SDM कार्यालय में जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही जिला उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा और SDM देवेंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने भी आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जली हुई फाइलों व अन्य सामान की रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही जिला सचिवालय में आपदा से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई थी, जिसके बावजूद वास्तविक घटना में कार्यालय का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। अब आग से लेकर सुरक्षा और मौक ड्रिल पर सवाल उठाए जा रहे है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पोल्टी फार्म से प्लांट तक के सफर में माल चोरी का हुआ भांडाफोड़, ड्राइवर व कंडक्टर ने मालिक को पीटा.

Voice of Panipat

PANIPAT-चुनाव के ढ़ाई साल बाद खुला EVM तो हारा उम्मीदवार जीत गया

Voice of Panipat

हरियाणा के पंचकूला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवती को कुचला, ड्राइवर फरार

Sahab Ram