28.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENT

हरियाणा के पंचकूला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवती को कुचला, ड्राइवर फरार

हरियाणा के पंचकूला में बाइक सवार युवती को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर हुआ। यहां मल्लाह मोड़ के समीप पंचकूला की ओर जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवती को टक्कर मारी और उसे बुरी तरह कुचल दिया।

ड्राइवर फरार, युवती की मौत

हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। वहीं युवती का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और  युवती के शव को पंचकूला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक युवती की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

चार महीने पहले हुई थी शादी… अब मेघा की मौ#त से मचा कोहराम…

Voice of Panipat

कोठी मे घुस गए 2 नाबालिग, अलमारी मे छिपे, तो लोगो ने पकड़कर की धुनाई

Voice of Panipat

सहस्त्रधारा में तेज बहाव के चलते नदी में डूबने से पानीपत के युवक की मौ#त..

Voice of Panipat